कुछ पूछा होता - Sometimes I feel ?

सहूलियत से हर दफा किस्सा छेरते,
कभी कशमकश में हाल पूछा होता !

किस कदर अब ना कोई हँसता है,
बस सवाल की गहराहियों में दफ्न हो,
क्या कुछ सोचता है अब !

ना जाना कभी ना पूछा कभी,
दबे पावं झाँक के जाते तो रोज देखा,
कभी दौड़ के आते रोक के देखा होता !

शामिल है हर ख़ुशी में तेरे जो,
उसकी खुशी खो जाने का सवाल पूछा होता !

आहटों में बहल जाने का लगन है उसे,
नयनों में एक दिन तेरे आ जाने का चमक,
उस तरस को कभी एक पल तो सोचा होता !

यूँ तो सुबह हो ही जाती किसी खातिर,
कितनी पहर बीत जाती किसी खाली रातों में,

सहूलियत से हर दफा किस्सा छेरते,
कभी कशमकश में हाल पूछा होता !
   
□■ SK ■□

Labels: , , , , , , , ,