An Autumn Dreams - In Night & Pen With #SK

कल की दबी बिसरी झुंझलाहट;
 सुबह भी जारी थी
सीढ़ियों से उतरते,
घुमावदार बोझ सी लगती,
 ये चडाव और उतार सीढ़ियों की !

झुंझलाहट उतार भी दे किसपर; उसपर जो अनसुना था मेरे बातों से !
शाम सड़क पर जैसे साल का अंतिम पड़ाव, उसके बचे कुछ महीने !

मौसम भी जैसे यादों का एक कोना छुपाये, कैसे अनजान गलियों में सर्दियों के ठीक पहले,
थोरे ठण्ड के बीच ! अनजान से चेहरों में कौतुहल के साथ गुजरता, जैसे मन को बता रहा !

आगे २-३ गली के बाद मंदिर और फिर किराये का वो मकान !
 और वही सीढियाँ  ...

बीते साल ने कई किस्से .. कई यादें उड़ेले !
हवाओं में फिर वही महसूस हुआ थोरी सी सिहरन शाम की ..
कदम रुकते रुकते बढ़ चला मन पीछे मुड, नजाने किन रिश्तों की बाट जोह रहा था !

Night & Pen : SK 

Labels: ,