ये रात की रेल - A Night Train


खिड़की की ओर नजर ले जाओ,
धुँधली सी तस्वीर बनाओ !

देखो तुम जब नजर फिराये,
हर चीज भागे बन के पराये !

रातों में फैला कल का एक शोर,
पाषाण राहों में चलने का बस होड़ !

बचपन का कौतुहल मन ...
कहाँ से आती कहाँ को जाती रेल,
आज रात की नींद चुराये,
छुक छुक करती जैसे हो कोई खेल !

आँखे चुराये रात जो भागी,
कभी अँधेरी जगमग गली जागी !

कोसो दूर था घना अँधेरा
कहीं दूर टिम टिम सा एक कोना !

लालटेन तले देखा एक गाँव,
बिजली ने पसारी ना अबतक थी पांव !

जीवन की हर भीड़ से दूर,
पीछे उड़ाती रंगोली धूल !

जीवन की खेलों का खेल,
कभी अपनों का होता जो मेल !
कभी अकेला सा  कर जाती .. ये रात की रेल ...  ये रात की रेल !

**कल - मशीन

: -- सुजीत भारद्वाज

Labels: , , , , , , , ,