एक ख़ामोशी शब्दों पर फैला ...

साँझ जो पसरी धुँधला सवेरा,
घासों की गठरी, वो मैला कुचैला,
मटमैली हाथों में एक छोटा सा थैला,
लौटते खेतों से,नित की यही बेला !

बैठे ताकों में नभ भी रंगीला,
बात रात से, पड़ी काली सी साया,
घुप्प सी ख़ामोशी, जब शब्दों पर फैला,
फिर समझा जग को, ये पथ है पथरीला !

विस्मृत यादों पर जब कुछ ना जो उभरा,
छूटे सपनों पर दिखता पल पल का पहरा !

हर शाम समेटे एक रोज सवेरा,
वही राहें और एक खाली बसेरा !

क्रमशः ...

नैपथ्य की ध्वनि के साथ गिरता परदा ..
और फिर ख़ामोश पड़ जाता ये रंगमंच !

Labels: , , , , , , ,