मेरे हमसफर

यूँ राह में, डगर में, छोड़ के चले जो हमसफर ..
मगरूर बन, आवाज न देंगे, मेरे हमसफर !

गुजरे पल बीते, जैसे बीते गये हर पहर ..
गुम से हुए है गलियों में, ये कैसा शहर !

उठ के फिर से लौट जाती, किनारे से हर लहर..
बेरुखी के दामन ने थामा ऐसे, की फेर ली हर नजर !

कभी जो सोचे, होगी खबर ए हमसफर ..
बीते रात में,यादों को छोड़कर, भूलेगे इस कदर !

कुछ नशा सा हुआ, बस पी गये हर जहर
चलते जा रहे मंजिल पाने हम बन के एक सिफर !

(सुजीत )
** सिफर - शून्य

Labels: , , , , , ,