
खामोश ही सही, पर रहों आसपास बनकर !
बिखर जाओ भले, रह जाओ एक अहसास बनकर !
दूर जाने से किसे कौन रोके, ठहर जाओ बस कुछ याद बनकर !
रिश्तों की कुछ लकीर सी उलझी,
उभर परी तो बस एक सवाल बन कर !
रोका हाथों से बहुत हमने,
बह ही जाते जज्बात बनके !
सुनी सी जब भी परती गालियाँ,
गुजर सी जाती कोई आवाज बन कर !
गुम से हो बोझिल नींदों में ,
बैठे हो क्यों ख्वाब बन कर ?
~ सुजीत
Labels: away, dream poem, emotion, feelings, lifeline, memories, night, Poetry silent, question, relation, scattered, stop, street