शाम का ढलता सूरज

रोज ख़त्म होता एक और दिन ...
एक
शाम होती...
शाम का ढलता सूरज...
और क्या सोचते आप और हम ...


परिदृश्य . . .

शाम का डूबता सूरज , जैसे रात को आवाज लगा रही हो !
उदेव्लित सा मन , जैसे कुछ तलाशता थका सा हो रहा !

परिस्थिति . . . .

हम भी शामिल हो जाये, उस कारवां में जो सुकून तलाशने जा रही,
जैसे दिन की बेजान नैनो को, रात एक शीतलता देने जा रही हो ,

पथिक . .
कुछ जा रहे जहाँ, एक ममता की फुहार का इन्तेजार है,
या खुशिया छलकाती, अपनों के प्यार का ऐतबार है,
या किसी आंसू को, आज रात की मादकता का इंकार ,

पराकाष्ठा . . .

पर में क्यों बन रहा , इस कारवां का पंछी,
जिसे न तलाश , जिसे न प्यास ,
बस है तो बस इस ढलते सूरज का अहसास ! ! !

रचना : सुजीत कुमार लक्की (कुछ पंक्ति बद्ध नहीं है रचना बस भावो को चुन लीजये ! !)

Labels: , , , , , ,